पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने नगर पालिका परिषद, डोईवाला में किया ध्वजारोहण

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने नगर पालिका परिषद, डोईवाला में किया ध्वजारोहण

देहरादून। आजादी के आंदोलन की 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीदों का स्मरण किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। रविवार को नगर पालिका परिषद् डोईवाला द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम और क्षेत्रीय विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। जहां उन्होंने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने नगर पालिका परिषद् में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में एक रुद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया। इसी परिसर में स्थित शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा पर उन्होंने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आजादी के आंदोलन में लंबे संघर्ष,यातनाओं,जेल,फांसी की बदौलत ही हम स्वतंत्र हुये।हम ऐसे सभी क्रांतिकारियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। स्वतंत्रता संग्राम में फांसी का फंदा चूमने वाले उत्तराखंड से अमर बलिदानी शहीद दुर्गामल्ल और शहीद केसरीचंद को हम नमन करते हैं।इनका बलिदान हमारे लिये गौरव का विषय है।

मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज देश के लिए बलिदान ही नही बल्कि देश के लिये जीने की आवश्यकता है। देश से भ्रष्टाचार,अशिक्षा,पर्यावरण संकट दूर करने की आवश्यकता है। सुधी नागरिक के रूप में हम सभी नये भारत के निर्माण का संकल्प लें।

श्री रावत ने कहा कि देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से नये भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया है। उन्होंने देश के नागरिकों को एक राष्ट्र के प्रति जागरूक किया है। 300 सालों से लटके रामजन्मभूमि विवाद समाप्त होने पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उनका सीना 56 इंची नही बल्कि 58 इंची है। डोईवाला के तेजी से विकास को अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन ने करी ये।

इस अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा 119 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एंकर रजनीश सैनी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये चेयरमैन सुमित्रा मनवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पूर्व सीएम व क्षेत्रीय विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत,पूर्व राज्य मंत्री स्तर करण बोरा, चेयरमैन सुमित्रा मनवाल, ईओ एम.एल. शाह, सभासद मनीष धीमान, नरेश मनवाल, राजेश भट्ट, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, ईश्वर सिंह रौथाण, गौरव मल्होत्रा, अनूप सोलंकी के अलावा सागर मनवाल, संजय खत्री, अवतार सैनी, कुलदीप खत्री, परमीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, सम्पूर्ण सिंह रावत, मंदीप बजाज, विक्रम नेगी, पूर्व सभासद सुंदर लोधी ,नवीन मिश्रा, अंकित सोलंकी, उस्मान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *