प्रोफेसर करता था छात्रा को अश्लील मैसेज, साथ में भविष्य खराब करने की देता था धमकी

प्रोफेसर करता था छात्रा को अश्लील मैसेज, साथ में भविष्य खराब करने की देता था धमकी

हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय से गुरू शिष्य के सम्बन्ध को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। इस विवि से जुड़े एक परिसर में अध्ययनरत एक छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। विवि प्रशासन ने इसकी गंभीरता को देखते हुए शिकायत की जांच आंतरिक निवारण समिति को सौंप दी है।

छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर उसे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजते है और मना करने के बावजूद वीडियो काल करते हैं। छात्रा ने प्रोफसर पर भविष्य खराब करने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

इस मामले में परिसर की आंतरिक शिकायत निवारण समिति ने प्रोफेसर से जवाब मांगा है। समिति ने छात्रा को भी इस सम्बन्ध में अपना पक्ष रखने को पत्र भेजा है। इधर आंतरिक शिकायत निवारण समिति की अध्यक्ष ने इस बारे में कुछ भी बताने इस इनकार किया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच चल रही और छात्रा और प्रोफेसर को अपना पक्ष रखने को कहा गया है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बता पांएगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *