गर्ल्स कैडेट्स ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, मेजर ध्यानचंद को किया याद

गर्ल्स कैडेट्स ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, मेजर ध्यानचंद को किया याद

देहरादून। 11 उत्तराखंड बालिका वाहिनी डी. बी. एस. (पी.जी) कॉलेज के एन.सी.सी कैडेट्स ने 29 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। जिसका उद्देश्य खेल के महत्व के बारे में जागरुकता पैदा करना और मानव शरीर के अपने फायदे को समझने के लिए लोगों का ध्यान केंद्रित करना है। इसमें एन. सी. सी. कैडेट्स द्वारा “ राष्ट्रीय खेल दिवस पर पोस्टर एवम् वीडिओ बनाई गयी जिसके माध्यम से भारतीय ओलम्पियन मेजर ध्यान चंद का भारतीय हाकी टीम मे योगदान का वर्णन भी किया गया।

इसके अलावा कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर कई प्रकार के खेल भी खेले गए जिससे हमारे हमारे जीवन मे खेल कि महत्वता को दर्शाया गया। इसके साथ-साथ उनके विचारो को जनसामान्य तक पहुँचाने के लिए उनकी वीडियो एवं फोटो ली गयी। यह सब 11 उत्तराखंड बालिका वाहिनी ( ए. एन. ओ.) कैप्टन. डॉक्टर. महिमा श्रीवास्तव की देखरेख मे किया गया। जिसमे 11 उत्तराखंड बालिका वाहिनी की एन. सी. सी. कैडेट्स भी शामिल रही। इस दौरान डीबीएस काॉलेज के प्रधानाचार्य व् अन्य अध्यापको ने एन. सी. सी. कैडेट्स के काम की प्रसंशा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *