पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह बिष्ट ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

कीर्तिनगर। प्रदेश में चुनावी रणभेरी बज गई है। सियासी दल जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के जतन करने में जुटे है। कहीं परिवर्तन रैली निकाली जा रही है तो जन आशीर्वाद के लिए जनता जनार्दन के पास पहुंच रहा है। उत्तराखण्ड के नवनिर्माण का दावा करने वाले भी ताम-झाम के साथ उत्तराखण्ड में कैम्प लगाने लगे हैं।

लेकिन इन सब ताम-झाम से दूर पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह बिष्ट क्षेत्र में भ्रमण कर लगातार जनसमस्याएं सुन रहे हैं। रविवार को उन्होंने देवप्रयाग विधान सभा के तहत हिण्डोलाखाल और खासपट्टी के संगचुडी, मोल्था कोटाखाल का भ्रमण किया और मीटिंग कर जनसमस्याओं को सुना। अपने कार्यकाल के दौरान बतौर ब्लाक प्रमुख मगन सिंह क्षेत्र के विकास के लिए काम किया। उनकी क्षेत्र में विकास पुरूष के तौर पर अपनी एक अलग पहचान है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मगन सिंह एक ऐसे नेता है जो क्षेत्र के हर खेत-खलिहान और गांव गली जानते हैं। दिल्ली-देहरादून से चार दिन के लिए चुनावी मौसम में क्षेत्र भ्रमण वाले नेता कभी भी यहां के समस्याओं को नहीं समझ सकते हैे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *