पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन बिष्ट को मलेथा में मिला बड़ा जनसमर्थन

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

कीर्तिनगर। पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह बिष्ट लगातार क्षेत्र में जनसम्पर्क में जुटे हैं। वे क्षेत्र में भाजपा की जनहितैषी रीति-नीतियों को लेकर गांव-गाव तक जा रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने मलेथा स्थित निजी होटल में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की बैठक की। जिसमें बड़ी तादाद में लोग उपस्थित हुए।

जनमुद्दों पर हमेशा मुखर रहने वाले मगन सिंह बिष्ट के साथ लगातर क्षेत्रीय जनता जुड़ रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया कि भाजपा के नेतृत्व में ही देश और प्रदेश का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि ये भाजपा की जनहितैशी रीति-नीति और विकास योजनाओं का नतीजा है कि भाजपा को लगातार व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

इस मौके पर पूर्व प्रधान मलेथा शूरवीर सिंह बिष्ट, जयसिंह कठैत समेत बड़ी तादाद में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने लोगों आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की गुजारिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *