मुख्यमंत्री धामी ने पैरा-ओलम्पियन मनोज सरकार को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री धामी ने पैरा-ओलम्पियन मनोज सरकार को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में टोक्यो पैरालम्पिक कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्ड विजेता मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर मनोज सरकार ने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि किसी कार्य के प्रति मन में जज्बा हो तो, वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी मनोज सरकार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है।

इस अवसर पर टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार की पत्नी रेवा सरकार भी मौजूद थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *