श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमैंट एण्ड कार्मस स्टडीज़ द्वारा पॉंच दिवसीय लेक्चर सीरीज ‘‘संवाद‘‘ का आयोजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमैंट एण्ड कार्मस स्टडीज़ द्वारा पॉंच दिवसीय लेक्चर सीरीज ‘‘संवाद‘‘ का आयोजन

देहरादून। श्री गुरु राम राय के स्कूल ऑफ मैनेजमैंट एण्ड कार्मस स्टडीज़ द्वारा 15 सितम्बर से 20 सितम्बर 2021 तक लेक्चर सीरीज ‘‘संवाद‘‘ का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज अपनी शुभकामनाएं एवं आशीष इस सिरीज के सफल होने हेतु दिया। इस संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय डॉ0 यू0एस0 रावत, कुलसचिव एवं डीन प्रो0 डॉ0 दीपक साहनी ने मुख्य भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शोध डीन प्रो0 डॉ0 अरूण कुमार, विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ0 आर0पी0 सिंह, बी0बी0ए0 समन्वयक वैशाली प्रकाश, बी0 कॉम0 समन्वयक डॉ0 सोनिया गम्भीर, एम0एच0ए0 समन्वयक मनदीप नारंग एवं समस्त फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन प्रो0 डॉ0 पूजा जैन के द्वारा किया गया वहीं सह संयोजन स्तुति सिंह एवं शैलेन्द्र सेमवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न कॉंलेजों एवं विश्वविद्यालयों के फैकल्टी सदस्यों द्वारा छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया गया जिसमें बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से प्रो0 डॉ0 विभा जोशी, दिल्ली विश्वविद्यालय से डॉ0 भारत गर्ग आदि प्रमुख थे।

छात्रसंघ उन्नयन कॉंउन्सिल की ओर से अध्यक्ष कर्नल दीपक चौबे, मानसी रावत, उपाध्यक्ष वासू कसाना, सक्रेटरी तुषार पुनिया, उत्कर्ष, दिव्यांश, अंशिका एवं वैभव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिकाएं अदा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *