पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह बिष्ट होंगे देवप्रयाग से भाजपा के उम्मीदवार!

पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह बिष्ट होंगे देवप्रयाग से भाजपा के उम्मीदवार!

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

कीर्तिनगर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता मगन सिंह बिष्ट लगातार देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क में जुटे हैं। वे विकास खंड देवप्रयाग के पूर्व प्रमुख भी रहे हैं। क्षेत्र में जनजागरूकता के कार्यों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं। जानकारों की माने तो आगामी विधानसभा चुनाव में मगन सिंह बिष्ट देवप्रयाग विधानसभा से इलेक्शन लड़ने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि जमीनी नेता मगन सिंह बिष्ट भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार हैं। साल 2007 में भी वे भाजपा के टिकट पर विधायकी का चुनाव लड़ चुके हैं। इससे पहले राज्य गठन के बाद मगन सिंह बिष्ट साल 2003 में देवप्रयाग के ब्लाक प्रमुख चुने गए।

देवप्रयाग विधान सभा वो सीट है जहां पानी, बिजली, सड़क के साथ-साथ बाहरी और स्थानीय उम्मीदवार का भी बड़ा मुद्दा रहा है। पार्टी ने साल 2017 में पार्टी के तमाम बड़े नेताओं को नजरअंदाज कर युवा चेहरे और मौजूदा विधायक पर भरोसा जताया था। लेकिन पार्टी के बड़े नेताओं ने इस पर अपनी नाराजगी भी उस दौरान जताई थी और वर्तमान विधायक को बाहरी प्रत्याशी बताया था। वर्तमान विधायक जीत कर विधान सभा तो पहुंचे लेकिन देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय और बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा आज भी जिंदा हैं।

यदि ‘स्थानीय प्रत्याशी’ क्षेत्र में बड़ा मुद्दा बना तो मगन सिंह बिष्ट पार्टी टिकट के प्रबल और मजबूत दावेदार हैं। राजनीति के जानकार बताते हैं कि मगन सिंह साफ छवि के नेता हैं। वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। स्थानीय मुद्दो को लेकर वे हमेशा मुखर रहते हैं। और सबसे बड़ी बात देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में उनकी मजबूत पकड़ है। स्थानीय होने के नाते वे जनता के बीच हर वक्त मौजूद रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *