पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीण भाजपा में शामिल

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

कीर्तिनगर। देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत विकास खंड हिंडोलाखाल में पूर्व ब्लाक प्रमुख और भाजपा नेता मगन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने मगन सिंह बिष्ट की अगुवाई में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व प्रमुख देव प्रयाग मगन सिंह बिष्ट का राजनीतिक सफर चुनातियो भरा रहा उनके ब्लाक प्रमुख के कार्य काल के दौरान क्षेत्र में रिकार्ड विकास के काम भी हुए। उन्होंने कहा कि आज देव प्रयाग विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत दर्जनों गांवों में बिजली पानी और सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। पहले क्षेत्र में सिद्ध पीठ चंद्रवदनी मेले का आयोजन किया जाता था किन्तु आज मेले का आयोजन नहीं होता।

बैठक में ग्रामीणों ने आगामी चुनाव 2022 देवप्रयाग से मगन सिंह बिष्ट का साथ देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर डी डी पंत, सुरेश तिवाड़ी, सूरवीर सिंह बिष्ट, गोपाल पंवार मनोज रावत आदि समेत बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजू थे।

पौड़ी खाल क्षेत्र में किया जनसम्पर्क

पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह बिष्ट ने शनिवार को पौड़ी खाल क्षेत्र के कुलेर, कुमराडा, पाटा वल्ला का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ जिलापंचायत सदस्य देवेन्द्र भट्ट भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राम पल्ला में में बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीण ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी हुई है। जिसपर उन्होंने जलसंस्थान के अफसरों को तुरन्त पेयजल की समस्या का निवारण करने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *