देहरादून। शहर के रेसकोर्स स्थित अतिथि कम्यूनिटी सेंटर में शुक्रवार को दो दिवसीय ‘उमा शॉपिंग फेस्टिवल’ चल रहा है। इसका उद्घाटन समाजसेवा और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह नेगी ने किया।
इस शापिंग का आयोजन प्रदेश की महिला उद्यमियों द्वारा किया जा रहा है। त्यौहारों के इस मौसम में किफायती दामों में आप यहां से शापिंग कर सकते हैं।
इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ये बड़े गौरव की बात है कि इस शॉपिंग फेस्टीवल का आयोजन महिला उद्यमियों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलायें अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में त्यौहारों इन महिला उद्यमियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि जहां त्यौहारी सीजन में आप एक तरफ यहां पर किफायती दामों में आपको सामान मिलेगा वहीं इन महिला उद्यमियों की सफलता में अपनी भूमिका भी प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम ‘आत्मनिर्भर-भारत’ एवं ‘लोकल-फोर-लोकल को भी बढ़ावा मिलेगा।
