कांग्रेस ने मनाया प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान दिवस, पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया

कांग्रेस ने मनाया प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान दिवस, पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

कीर्तिनगर।कांग्रेस पार्टी द्वारा कीर्तिनगर में प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान दिवस मनाया गया। जिसमें स्व. इंदिरा गांधी को याद करते हुए कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए उन्हें याद किया। इस मौके पर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने पूर्व सैनिकों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया।

कीर्तिनगर ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि केन्द्र सरकार आज मात्र पूर्व सैनिकों के साथ छलावा कर रह रही है। पूर्व सैनिकों के साथ ही सीमा में तैनात सैनिकों को भी मिलने वाले बजट में कटौती कर रही है। कहा कि आज क्षेत्र का पूर्व सैनिक ऐसी सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण परेशान है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी विपक्ष में फिर भी पूर्व सैनिकों को याद करती है, किंतु सत्ताधारी पार्टी पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को भूल गई है। इस मौके पर कांग्रेस के नेता रघुवीर भंडारी, मोहननंद डोभाल, दीपक सजवाण, उत्तम असवाल, लाल सिंह नेगी, डॉ. प्रताप भंडारी, राजेन्द्र महर, पूर्णानंद, जगमोहन, कुंवर सिंह नेगी, यशपाल चौहान, आशीष गैरोला, मुकेश बर्त्वाल, रामलाल नौटियाल सहित पूर्व सैनिक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *