पैंडुला के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया स्थगित

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

कीर्तिनगर। पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे पैंडुला के ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया है। गौरतलब है कि कीर्तिनगर ब्लाक के तहत ग्राम पैंडुला पेयजल समस्या से जूझ रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण लम्बे समय से आंदोलनरत् रहे।

प्रधान सुनय कुकशाल ने बताया कि गुरुवार को एसडीएम की अध्यक्षता में जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों की ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। जिसमें एसडीएम ने दोनों विभागों को समस्या का निराकरण करने का निर्देश दिया है। कहा यदि इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन व आत्मदाह जैसे कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि आठ माह से ग्रामीण आंदेालनरत हैं, लेकिन जल निगम व जल संस्थान की हठधर्मिता से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *