राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने पत्रकारों की बधाई दी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने पत्रकारों की बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल ले०ज० गुरमीत सिंह (से नि) ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं और मीडिया से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है।

राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रेस की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एक स्वस्थ और सुद्ढ लोकतंत्र के लिये स्वतंत्र तथा उत्तरदायित्वपूर्ण प्रेस अहम है। प्रेस व मीडिया के तटस्थ, स्वतंत्र, निष्पक्ष व जिम्मेदार होने से ही लोक व लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। सरकार व जनता के मध्य संवाद कायम करने एवं विश्वसनीयता बनाने में भी प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रेस राष्ट्र के लिए सजग प्रहरी का कार्य करता है तथा नीति-निर्माताओं का सही मार्गदर्शन करता है। प्रेस जनमानस को राष्ट्र के विकास एवं निर्माण में सहयोग के लिये प्रोत्साहित करती है। राज्यपाल ने कहा कि प्रेस तथा मीडिया ने कोविड-19 के वैश्विक महामारी के दौर में अत्यन्त सराहनीय भूमिका निभाई है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता अहम है। प्रेस किसी भी समाज का आईना होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। सामाजिक जन जागरण में भी मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वैश्विक महामारी से वर्तमान में पूरा विश्व प्रभावित हुआ है। इस महामारी से बचाव के लिये प्रेस के माध्यम से जन जागरूकता के प्रसार में सराहनीय पहल हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *