नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट
कीर्तिनगर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग और भाजपा नेता मगन सिंह बिष्ट ने देवप्रयाग विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी पेश की है। उन्होंने श्रीनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि स्थानीय व्यक्ति को ही टिकट दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ नेता पलायन की बात तो करते हैं लेकिन देहरादून खुद पलायन कर गये हैं। ऐसा नेता स्थानीय क्षेत्र के विकास के लिए काम नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वह 2022 में खुद विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने राज्य एवं केंद्र के शीर्ष नेतृत्व के सामने दावेदारी जताई है। पत्रकारों से बातचीत में मगन सिंह बिष्ट ने कहा कि 2007 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी को उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर विचार करना चाहिए।
उन्होंने इस दौरान कहा कि उत्तराखण्ड के बने 22 साल हो चले हैं लेकिन अभी भी उत्तराखण्ड में विकास के उस पायदान को नहीं छू पाया है जिसके लिए अलग राज्य की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, अस्पताल के लिए अभी बहुत काम किया जाना बाकी हैं। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग में मौजूदा समय में 22 इण्टर कालेज है लेकिन किसी भी इण्टर कालेज में कामर्स नहीं पढ़ाई नहीं होती है। जिसके चलते बच्चों कामर्स प़ढ़ने के लिए बाहर पलायन करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही तमाम मुद्दे जिन पर काम होना बाकी है। उन्होंने कहा क्षेत्र का व्यक्ति ही इन समस्याओं को समझ सकता है। उन्होंने कहा देहरादून में बैठ कर पलायन पर बोलने से पलायन नहीं रुकने वाला इसके लिए जमीनी स्तर पर काम किय जाना चाहिए। और स्थानीय व्यक्ति ही यह समझ और कर सकता है।
मौके पर मलेथा के पूर्व प्रधान शूरवीर सिंह बिष्ट, अश्विनी उनियाल, कुंडणी के धूम सिंह लिंगवाल आदि मौजूद रहे।

