पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा नेता रिपुदमन रावत ने बद्रीनाथ विधानसभा से की टिकट की दावेदारी

पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा नेता रिपुदमन रावत ने बद्रीनाथ विधानसभा से की टिकट की दावेदारी

देहरादून। पूरा उत्तराखण्ड चुनावी रंग में रंग चुका है। सियासी दलों की बैठकें, रैली और मार्च का दौर शुरू हो चला है। इसकी साथ ही पार्टी के टिकट को लेकर नेताओं की दावेदारी का दौर भी शुरू हो गया है। जिससे प्रदेश में ठंड शुरू होने के साथ सियासी पारा चरम की तरफ बढ़ने लगा है।

बात सीमान्त बद्रीनाथ विधान सभा की करें तो यहां से पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री और भाजपा नेता रिपुदमन सिंह ने विधानसभा चुनावों के लिए टिकट की दावेदारी पेश की है। मौजूदा समय में यहां से भाजपा नेता महेन्द्र भट्ट विधायक हैं। रिपुदमन रावत की टिकट की दावेदारी इस यहां अचानक सियासी पारा चढ़ने लगा है।

रिपुदमन रावत ने बताया है कि उन्होंने प्रदेश संगठन को पत्र दे कर अपनी दावेदारी को लेकर अवगत कराया है। रिपुदमन रावत पिछले सालों से पार्टी के विभिन्न पदों पर सक्रिय तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। साल 1984 के बाद चमोली जिले में जिला महामंत्री, जिला अध्यक्ष, विभाग संयोजक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य से लेकर हाल ही के हरियाणा की तिगाव विधान सभा चुनाव में चुनाव प्रभारी के तौर पर के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं।रिपुदमन रावत का राज्य आन्दोलन और श्री राम जन्मभूमि आन्दोलन में सक्रिय योगदान रहा।

रिपुदमन रावत कहते है कि पार्टी संगठन उन पर विश्वास जताती है तो निश्चित तौर पर उनके व्यापक क्षेत्रीय जनाधार का पार्टी को लाभ मिलेगा और वे रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे। बरहहाल सभी भावी प्रत्याशी, क्षेत्र भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता की नब्ज टटोलने में लगे हुए हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस सीमांत विधानसभा की राजनीति आने वाले समय में किस ओर मोड़ लेती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *