कांग्रेस ने गठित की चुनाव के टिकट स्क्रीनिंग कमेटी, पूर्व सीएम हरीश रावत होंगे पदेन सदस्य

कांग्रेस ने गठित की चुनाव के टिकट स्क्रीनिंग कमेटी, पूर्व सीएम हरीश रावत होंगे पदेन सदस्य

देहरादून। कांग्रेस ने उत्तराखंड में उत्तराखण्ड टिकट स्क्रीन समिति का गठन कर दिया है। समिति में वरिष्ठ नेता अविनाश पाण्डे को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि वीरेन्द्र राठौर और डा० अजोय को सदस्य बनाया गया है। उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम हरीश रावत समिति के पदेन सदस्य होंगे।

बता दें कि विधानसभा चुनावों में स्क्रीनिंग कमेटियां कांग्रेस के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण भूमिकाएं निभाती हैं। टिकट के बंटवारे में इनकी अहमियत बेहद खास होती है। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी हर सीट पर टिकट के लिए आवेदन करने वाले लोगों की दावेदारी पर विचार करने के बाद कुछ चुनिंदा लोगों के नाम केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजती है। केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *