कीर्तिनगर। शहीद सम्मान यात्रा कीर्तिनगर ब्लॉक के कपरोली गांव पहुंची। ग्रामीणों द्वारा यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। प्रदेश की राजधानी देहरादून मे बनने वाले सैन्यधाम के निर्माण मे शहीदो के आँगन की मिट्टी क़ो एकत्रित करने के लिए शहीद सम्मान यात्रा निकाली जा रही है।
स्थानीय ग्रामीण के द्वारा शहीद मूर्ति सिंह संकरवाण के आँगन की मिट्टी ली। ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने बताया की कपरोली ग्राम सभा से अधिकतर लोग भारतीय सेना का हिस्सा है, जो देश की विभिन्न हिस्सों में सीमा पर तैनात है। शहीद मूर्ति सिंह क़ो उनकी धर्मपत्नी सुभागा देवी और पुत्र गंभीर सिंह ने पुष्प अर्पित करके श्रदांजलि दीं।
इस अवसर कर नायब तहसीलदार कीर्तिनगर सूरजपाल सिंह, सहायक खंड विकास अधिकारी आशा देवी सैनिक कल्याण विभाग के ब्लॉक प्रतिनिधि कुंवर नेगी, ग्राम प्रधान सुनील कुमार, कैप्टन (सेवानिर्वत्त) कुंवर सिंह मेहरा, हुकम सिंह, जोत सिंह, दिनेश राणा, शमशेर भंडारी, बचनसिंह, कमल सिंह, रघुनाथ नेगी आलम भंडारी, कुशाल सिंह आदि समेत बड़ी तादाद में ग्रामीणों मौजूद रहे।
क्या बोले ग्रामीण
कपरोली इंटर कॉलेज का नाम शहीद मूर्तिसिंह के नाम हो इसके लिए कही बार पत्राचार किया गया है उम्मीद है जल्द ही सरकार शहीद मूर्ति के नाम पर कपरोली इंटर कालेज का नाम परिवर्तित करेगी।
-दिनेश राणा सामाजिक कार्यकर्ता.
मातृभूमि के लिए अपने प्राणो की आहुति देने वाले वीर सपूतो के सम्मान मे शहीद सम्मान यात्रा सरकार की तरफ से शहीदो का गौरव बढ़ाने क़ी बात है।
-कुंवर सिंह मेहरा (सेवानिर्वित्त कैप्टन)
