सरकारी अन्याय के खिलाफ युवक पहुंचा कोटगाड़ी देवी की शरण में, लगाई न्याय की गुहार। जाने क्या है मामला

सरकारी अन्याय के खिलाफ युवक पहुंचा कोटगाड़ी देवी की शरण में, लगाई न्याय की गुहार। जाने क्या है मामला

पिथौराग़ढ़। पिथौरागढ़ जिले में न्याय को लेकर एक अनूठा मामला सामने आया है। यहां एक नौजवान कोटगाड़ी मंदिर में अर्द्धनग्न होकर बिच्छू घास पर बैठकर धरना दे रहा है। धरना दे रहे इस युवक का आरोप है कि पुलिस ने झूठे मामले में उसे जेल भेजा। साल 2017 में कोर्ट ने उसे दोष मुक्त करार दिया है। अब वह न्याय की गुहार लगा रहा है।

जानकारी के मुताबिक साल 2010 में किसी अज्ञात व्यक्ति की तरफ से फोन पर पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बंगापानी निवासी मनोज को जेल भेजा था। वर्ष 2017 में वह न्यायालय से दोषमुक्त हो गया।

मनोज का कहना है कि जीवन के सबसे महत्वपूर्ण समय में उसे अकारण जेल भेज दिया गया। जिससे उसका करियर बर्बाद हो गया है। इसके लिए पुलिस और सरकार जिम्मेवार है। अब सरकार उसे सरकारी नौकरी दे। मनोज इससे पहले कलक्ट्रेट में भी धरना दे चुका है। कहीं से न्याय नहीं मिलने के बाद अब वह न्याय की देवी कोटगाड़ी की शरण में आकर धरना दे रहा है। यहां कोटगाड़ी देवी को न्याय की देवी माना जाता है। इधर, राजस्व पुलिस ने उसे समझाकर धरने से उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *