नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट
कीर्तिनगर। कांग्रेस की चौरास बूथ अध्यक्षों की मीटिंग की गई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चौरास क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर पार्टी को मजबूती दी जाएगी। कहा इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी लिया है। कहा पार्टी का हर बूथ, पार्टी मजबूत का नारा दिया गया है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के पांच साल के कार्यकाल से लोग तंग आ चुके हैं। जनता इस बार राज्य का नेतृत्व कांग्रेस के हाथों देने का निर्णय ले चुकी है। मौके पर मंडल अध्यक्ष नौर-चौरास आशीष गैरोला, गम्मा सिंह, मुकेश बर्त्वाल, प्रदीप जोशी आदि मौजूद रहे।
