कांग्रेस नेता आर्येन्द्र शर्मा पहुंचे गणेशपुर, शहीद गजेन्द्र बिष्ट को किया नमन

कांग्रेस नेता आर्येन्द्र शर्मा पहुंचे गणेशपुर, शहीद गजेन्द्र बिष्ट को किया नमन

देहरादून। शुक्रवार को 26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए अमर शहीदों को नमन करते हुए शहीद स्मारक गणेशपुर बनोवाला में अमर शहीद गजेन्द्र बिष्ट की प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा ने माल्यार्पण किया।

इस मौके पर आर्येन्द्र शर्मा ने शहीद गजेन्द्र बिष्ट की माता और उनके भाई को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित युवाओं को इस सर्वाेच्च बलिदान से प्रेरणा ले राष्ट्र सेवा में सदैव उपस्थित रहने का आवाहन किया। आर्येन्द्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्र सेवा में असली नायक यदि कोई है तो वह यह सच्चे वीर सपूत हैं जो सब कुछ पीछे छोड़कर केवल राष्ट्र भक्ति के विचार लेकर आगे बढे़।

इस दौरान लाल सिंह बुटोला, पूजा नैनवाल, रामी देवी, आशा कुकरेती, गीता बर्त्वाल, विक्रम पंवार, सतेंद्र बुटोला, विरेंद्र सिंह बिष्ट, हिमांशु चौधरी,, जयपाल सिंह, मनीष कश्यप, चंद्रपाल रमोला, नीरज बरतवाल ,गौरव सिंह नेगी, समेत बड़ी तादाद में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *