पीएनजी पीजी कालेज रामनगर में विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं का इण्डक्शन प्रोग्राम आयोजित

पीएनजी पीजी कालेज रामनगर में विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं का इण्डक्शन प्रोग्राम आयोजित

रामनगर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में बी०एससी० प्रथम वर्ष-विज्ञान संकाय के नव प्रवेशीत छात्र छात्राओं हेतु इंडक्शन प्रोग्राम 2021-22 आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संरक्षक व प्राचार्य प्रोफेसर एम०सी० पांडे द्वारा की गई। प्राचार्य प्रोफेसर एम०सी० पांडे द्वारा विद्यार्थियों को उनके चहुंमुखी अकादमीक तथा व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान दिया गया।

मुख्य शास्ता डॉ० जी०सी० पंत ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में अनुशासन से संबंधित उचित दिशा निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों द्वारा महाविद्यालय एवं विभिन्न विषयों तथा विषयेत्तर कार्यकलापों के बारे में जानकारी व आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ ०एस०एस०मौर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम को डॉ० प्रमोद जोशी, डॉ० जे०एस० नेगी, डॉ० भावना पंत, डॉ० सुभाष पोखरियाल, डॉ० पी० सी० पालीवाल, डॉ० राकेश नैनवाल एवं डॉ० नवभा जोशी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित नव आगंतुक छात्र छात्राओं द्वारा जानकारी प्राप्त की गई एवं अध्यापकों द्वारा जिज्ञासाओं का निराकरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *