पीएम मोदी के दून दौरे पर बोला विपक्ष- तीन-तीन ड्राइवर बदले लेकिन स्टार्ट नहीं हुआ डबल-इंजन

पीएम मोदी के दून दौरे पर बोला विपक्ष- तीन-तीन ड्राइवर बदले लेकिन स्टार्ट नहीं हुआ डबल-इंजन

देहरादून। पीएम मोदी शनिवार को देहरादून दौरे पर रहे हैं। दून के परेड ग्राउण्ड से उन्होंने प्रदेश में कई विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखण्ड के भाजपाइयों में खासा उत्साह है। वहीं प्रदेश की विपक्षी पार्टी ने पीएम मोदी पर उत्तराखण्ड के स्थानीय मुूद्दो को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति की बागडोर संभाल रहे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर उत्तराखण्ड में आकर चुनावी जुमलों की बारिश कर गए हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड के मूल सवालों को छुआ तक नहीं। यह यहां की जनता का अपमान है।

पीएम मोदी के उत्तराखण्ड दौरे पर पूर्व सीएम रावत ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के बजाय लाखों लोगों का रोजगार छीना है। मोदी का दो करोड़ युवाओं को सालाना रोजगार देने का वादा भी जुमला साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ चुनावी भाषण देकर चले गये।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पीएम मोदी उत्तराखण्ड में विकास के मुद्दे को लेकर नहीं बल्कि वोटों की खेती की गुड़ाई करने आये थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कह रहे कि अब पहाड़ों का पानी और यहां की जवानी, यहीं काम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बताएं कि इन दोनों को उत्तराखण्ड में रोकने के लिए भाजपा को केन्द्र और राज्य सरकार ने क्या किया हैं। वह एक लाख करोड़ की जिन योजनाओं का श्रेय ले रहे है उनमें से अधिकतर योजनाएं यूपीए सरकार से शुरू की गई थी।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि गढ़वाली में दो शब्द बोलकर पीएम मोदी एक बार फिर प्रदेश की जनता को ठगना चाहते हैं, लेकिन इस बार उत्तराखण्ड की जनता उनके बरगलाने में आने वाली नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया-जहान की बातें कर गए, लेकिन उत्तराखण्ड के स्थानीय मुद्दो पर बोलने के लिए उनके पास कुछ नहीं था।
उन्होंने कहा प्रदेश की जनता बीजेपी को 57 विधायकों का प्रचण्ड बहुमत दिया था। लेकिन पंाच सालों में डबल इंजन स्टार्ट नहीं हुआ, तीन-तीन ड्राइवर बदलने पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *