22 दिसम्बर से भरे जायेंगे एचएनबी गढ़वाल विवि के पीएचडी प्रवेश परीक्षा के फार्म

22 दिसम्बर से भरे जायेंगे एचएनबी गढ़वाल विवि के पीएचडी प्रवेश परीक्षा के फार्म

श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल की पी०एच०डी० प्रवेश परीक्षा आगामी 06 फरवरी 2022 (रविवार) को आयोजित की जायेगी।

पी०एच०डी प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश परीक्षा फार्म ऑनलाइन आगामी 22 दिसम्बर 2021 से भरे जायेंगे। प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2022 तय की गई है। प्रवेश परीक्षा सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइटwww.hnbgu.ac.in पर उपलब्ध होगी। विश्वविद्यालय 41 विभिन्न विषयों में पी०एच०डी० प्रवेश परीक्षा आयोजित करवा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *