लक्षमोली-हडिमधार पेयजल योजना ठप

कीर्तिनगर विकासखंड के हिसरियाखाल, पाटाखाल व अकरी पट्टी के 90 से अधिक गांवों को पेयजल आपूर्ति करा रही लक्षमोली-हडिमधार पेयजल योजना चार से ठप होने से लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। जल संस्थान की ओर से क्षेत्र की इस समस्या के स्थायी समाधान की ओर ध्यान न दिए जाने से लोगों में गहरा आक्रोश पनप रहा है।

लक्षमोली-हडिमधार पेयजल योजना से लाभान्वित होने वाले गांवों के लोग पेयजल योजना से हो रही अनियमित आपूर्ति से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि अक्सर योजना के पंपों में खराबी आने से उन्हें कई दिनों तक पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता है। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों की दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हो जाती है। कई बार जल संस्थान के अधिकारियों, शासन-प्रशासन व विधायक से इस समस्या के समाधान की मांग कर दी गई है। बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।

क्षेत्र के बदरी सेमवाल, अजय सेमवाल, अनुज पुंडोरा, राहुल बंगवाल का कहना है कि इतने बड़े क्षेत्र के लोगों के लिए जल संस्थान सुचारू रूप से पेयजल मुहैया नहीं करा पा रहा है। जिसका भुगतभोगी आम लोगों को बनना पड़ रहा है। कहा यदि यही स्थिति रही तो लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए विवश होना पड़ेगा। उन्होंने जल संस्थान से जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। जल संस्थान के ईई राजेश पाल ने बताया कि पंप में खराबी आने से यह दिक्कत हुई है। इसका समाधान किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *