दिल्ली में उत्तराखण्ड भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, हाईकमान को सौंपेंगे दावेदारों की लिस्ट

दिल्ली में उत्तराखण्ड भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, हाईकमान को सौंपेंगे दावेदारों की लिस्ट

देहरादून। दिल्ली में भाजपा के उत्तराखंड कोर ग्रुप की बैठक होने जा रही है, जिसमें प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की जानी है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ ही प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, सह प्रभारी आरपी सिंह मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रत्याशियों के संबंध में केंद्रीय संसदीय बोर्ड निर्णय लेगा।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शनिवार को केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में दावेदारों के पैनल पर विमर्श हुआ।

डेढ़ घंटे चली बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार चर्चा की गई। कुछेक सीटों पर एकाध नाम जोड़े गए तो कुछ से हटाए गए। सूत्रों ने बताया कि जिन सीटों पर नाम लगभग तय हैं, उनके पैनल में एक-एक नाम ही हैं। अन्य सीटों पर दो से चार नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय रविवार को दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व को दावेदारों की सूची सौंपेंगे।

सूत्रों के अनुसार 28 सीटों पर स्थिति लगभग साफ है। यदि कोई फेरबदल नहीं हुआ तो प्रथम चरण में इन नामों की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा 25 सीटें विभिन्न कारणों से फंसी हैं, जिन पर मशक्कत करनी पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *