देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा खुले मैदान में जनसभाओं के आयोजन पर रोक लगाने के बाद अब भाजपा वर्चुअल माध्यम से जनता तक पहुंच बना रही है। इस़ी को लेकर मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनसभा को संबोधित किया। इस दरम्यिान सीएम ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए राजनीतिक दल मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने में जुटे हैं। कोरोना संक्रमण के लगातार हो रहे प्रसार को देखते हुए चुनाव आयोग ने भीड़ एकत्र कर जनसभा पर रोक लगा दी है। इसके लिए राजनीतिक दलों को वर्चुअल प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने को कहा गया है।
भाजपा इसमें सभी दलों से बढ़त बनाती नजर आ रही है। भाजपा की पहली वर्चुअल जनसभा मंगलवार सुबह 11 बजे से हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा प्रतिदिन वर्चुअल माध्यम से जनसभाओं का आयोजन कर जनता तक अपनी बात पहुंचाएगी।
