बड़ी खबरः पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने विधान सभा चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

बड़ी खबरः पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने विधान सभा चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम और भाजपा नेता त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे०पी०नड्डा को पत्र भेजकर अपने इस फैसले की जानकारी दी है।

उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखा है कि राज्य का नेतृत्व युवा हाथों में है ऐसे में बदलते हुए राजनीतिक परिस्थितियों में उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। वो बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच भी कहा था कि, उन्हें इस बार चुनाव लड़ना नहीं लड़ाना है।

उनके इस ऐलान के बाद एक बार फिर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई है। जानकारों के मुताबिक त्रिवेन्द्र रावत को संगठन में किसी बड़े ओहदे पर ताजपोशी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *