धनोल्टी। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमेन्द्र बिष्ट के बढ़ते जनाधार भाजपा-कांग्रेस के रणनीतिकारों के पेशानी पर बल नजर आने लगा है। नैनबाग का क्षेत्र हो या धौलधार हो या थत्यूड का इलाका ‘आप’ के अमेन्द्र बिष्ट के समर्थन में जनसैलाब उमड़ रहा है। यहां सत्ताधारी दल भाजपा ‘असली भाजपा नकली भाजपा’ के झगड़े में फंसी हुई है तो वहीं कांग्रेस भी यहां धड़ों में बंटी हुई है। स्थानीय जनता अब यहां भाजपा-कांग्रेस के शासन से आजिज आ चुकी है। लिहाजा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमेन्द्र बिष्ट में उन्हें नई उम्मीद नजर आ रही है।
छात्र राजनीति और पत्रकारिता के बाद सक्रिय राजनीति में आये अमेन्द्र बिष्ट आज धनौल्टी में राजनीति का जाना-माना चेहरा हैं। वे दूसरी दफा जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। खास बात ये है कि निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बने है जो क्षेत्र में उनके जनाधार को बयां करता है।
धनोल्टी विधानसभा राजधानी देहरादून से लगा इलाका है। लेकिन विकास के मामले में धनोल्टी विधानसभा राज्य बनने के 22 साल बाद भी पिछड़ा हुआ है। आम आदमी प्रत्याशी अमेन्द्र यहां बुनियादी सुविधाओं को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। अमेन्द्र के मुताबिक भाजपा-कांग्रेस ने धनोल्टी और प्रदेश की जनता को बारी-बारी से ठगने का काम किया है। वे बताते हैं कि पिछले बीस-इक्कीस सालों में धनोल्टी बिधानसभा ना तो अच्छे स्कूल बन सकें है ना ही अस्पताल। अच्छे स्कूल और अच्छे अस्पताल के लिए आज भी यहां के लोगों को देहरादून की ओर रुख करना पड़ता है। जिसके चलते यहां पलायन भी बढा है।
धनोल्टी में एक बात तो साफ हो गई है कि दो राष्ट्रीय दलो के सामने अमेन्द्र बिष्ट़ एक बड़ी चुनौती के रूप में मैदान में डटे हुए हैं। वह जिस क्षेत्र में भी अपना चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं, लोगो का हुजूम अपने आप उमड़ रहा है। यह लोगो के बीच उनकी लोकप्रियता साबित करने के लिए काफी है। मतदान मे अभी थोड़ा वक्त बचा हुआ है। सभी उम्मीदवार अपने पक्ष में माहौल बनाने में पूरी ताकत झोंकेंगे। इसमे कोई दो राय नहीं, आखिरी फैसला जनता को करना है लेकिन मौजूदा माहौल को देख तो यही लग रहा है कि अमेन्द्र बिष्ट़ को रोकना दोनों दलों के लिए आसान तो कतई नही है।
