इन तीन-सीटों की हार-जीत पर पर तय होगा उत्तराखण्ड की राजनीति की दिशा

इन तीन-सीटों की हार-जीत पर पर तय होगा उत्तराखण्ड की राजनीति की दिशा

देहरादून। सोमवार को उत्तराखण्ड की सभी 70 बिधानसभा के लिए चुनाव सम्पन्न हो गया है। इसी के साथ चुनाव मैदान में खड़े 632 उम्मीदवारों को भाग्य इवीएम मशीन में कैद हो गया है। अगले महीने की 10 तारीख को इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो गया है।

चुनाव आयोग के आंकड़ो की बात करे तो देहरादून जिले में कुल 10 विधानसभा सीटों 62.24 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें सबसे ज्यादा मत प्रतिशत विकासनगर विधान सभा के नाम रहा। यहां से सत्ताधारी दल के उम्मीदवार मुन्ना सिंह चौहान और कांग्रेस के नवप्रभात उम्मीदवार हैं। वहीं सबसे कम मतदान प्रतिशत 56.02 प्रतिशत रहा। यहां से भाजपा की उम्मीदवार सविता कपूर हैं वहीं कांग्रेस से यहां सूर्यकांत धस्माना चुनाव मैदान में है।

मत-प्रतिशत के आधार पर उम्मीदवारों के समर्थक और जानकारों का जीत-हार को लेकर अपने-अपने तर्क और दावे है। लेकिन दून की तीन विधानसभा इस डोईवाला, देहरादून कैंट और सहसपुर विधानसभा की खासी चचाओं में है। ये विधानसभा सीटें परम्परागत तौर पर बीजेपी की मानी जाती हैं। लेकिन इस विधानसभा चुनाव में जीत-हार प्रदेश की राजनीति की दिशा और दशा तय करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *