प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेन्द्र रावत का खटीमा में भव्य स्वागत

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेन्द्र रावत का खटीमा में भव्य स्वागत

खटीमा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेन्द्र रावत को प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इससे उनके समर्थकों और करीबियों में खुशी की लहर है। खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरेंद्र रावत के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर उनके आवास पर पहुंचकर माल्यार्पण व मिष्ठान वितरण कर हार्दिक स्वागत किया।

इस अवसर पर आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओ ने जमकर खुशी का इजहार भी किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बने विरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते है कि उन्होंने उन्हें संगठन की अहम जिम्मेदारी से नवाजा है। वह कांग्रेस को प्रदेश भर में मजबूत करने का काम करेंगे।

विरेंद्र रावत ने भाजपा नेता कुँवर प्रणव चैम्पियन पर हमला बोलते हुए कहा कि चैम्पियन ने उत्तराखंण्ड को गाली देने का काम किया इसलिए उन्होंने खानपुर विधानसभा से अपनी दावेदारी की थी। हालाकि संगठन ने उन्हें टिकट नही दिया, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उनके संगठन के प्रति किये कामो को देखते हुए आगे कांग्रेस संगठन उन्हें जरूर टिकट देगी। विरेंद्र रावत ने 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 50 प्लस होने का भी दावा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *