उत्तराखण्ड चुनाव नतीजे आने से पहले कयासबाजी का दौर जारी, किसकी बनेगी सरकार?

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव मतदान संपन्न होने के बाद अब राजनीतिक दलों में परिणाम को लेकर कयासबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि इस बार सारे मिथक धराशाई होंगे और भाजपा सत्ता पर काबिज होगी. वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी कर्म के आधार पर वोट मिलने की बात कह रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उत्तराखंड में आज भी मिथक बरकरार हैं, लेकिन इस बार के नतीजे काफी चौंकाने वाले दिखाई देंगे। राज्य गठन से अब तक मिथक बरकरार है, जिनको आज भी लोग मानते हैं। गंगोत्री विधानसभा सीट से लेकर यमुनोत्री और रानीखेत विधानसभा सीट को लेकर मिथक आज भी बरकरार हैं. हालांकि, इस बार के चुनाव परिणाम कई मिथकों को तोड़ने का काम भी करते हुए दिखाई देंगे।

उत्तराखंड की राजनीति में गंगोत्री सीट से जीतने वाली पार्टी ही सत्ता पर काबिज होती रही है। वहीं, निर्वाचित सरकार में कोई भी मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए या तो चुनाव नहीं जीत पाए हैं या चुनाव लड़े ही नहीं हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में 5 साल भाजपा और 5 साल कांग्रेस के सत्ता पर काबिज रहने का मिथक भी बरकरार रहा है। इस बार यह मिथक दोबारा इतिहास दोहराएगा या फिर टूटेगा इसको लेकर भाजपा नेताओं ने दावा भी करना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *