उत्तराखण्डः कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूड़ी ने स्पीकर पद के लिए किया नामांकन, 26 मार्च को होगा चुनाव

उत्तराखण्डः कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूड़ी ने स्पीकर पद के लिए किया नामांकन, 26 मार्च को होगा चुनाव


देहरादून। उत्तराखंड राज्य की पांचवीं विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष पद पर गुरुवार को बीजेपी से कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने नामांकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य सहित कई विधायक मौजूद थे।

कोटद्वार विधानसभा से विधायक ऋतु खंडूड़ी ने उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में पहली महिला प्रत्याशी के रूप में विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन भरा। विधानसभा सचिव के कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की गई। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए 24 एवं 25 मार्च नामांकन की तिथि रखी गई है जबकि 26 मार्च को सदन में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों और विधायकों ने ऋतु खंडूड़ी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। नामांकन के दौरान प्रस्तावक में खजान दास, मुन्ना सिंह चौहान, सरिता आर्य, दुर्गेश लाल, चंदन राम दास, प्रमोद नैनवाल, सविता कपूर, उमेश शर्मा, विनोद कंडारी, महेश जीना, भरत चौधरी, भोपाल राम टम्टा, बिशन सिंह चुफाल, सतपाल महाराज, मदन कौशिक, कैलाश चंद्र गहतोडी मौजूद रहे। वहीं समर्थक में सुरेश गढ़िया, बृज भूषण गैरोला, राम सिंह केड़ा, शैला रानी, सुरेश चौहान, मोहन सिंह बिष्ट, शक्ति लाल, रेणु बिष्ट, शिव अरोड़ा, अनिल नौटियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, दीवान सिंह बिष्ट शामिल रहे।

नामांकन भरने के बाद ऋतु खंडूड़ी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि उत्तराखंड राज्य में महिलाओं का सम्मान करते हुए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए उन्हें प्रत्याशी बनाया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद वह प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि वह दलगत रानजीति से ऊपर उठकर सदन की संसदीय परंपराओं के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। साथ ही पद की गरिमा का पालन करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *