उत्तराखण्डः ऋतु खण्डूड़ी बनी उत्तराखण्ड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ निर्वाचन

उत्तराखण्डः ऋतु खण्डूड़ी बनी उत्तराखण्ड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ निर्वाचन

देहरादून। शनिवार का दिन उत्तराखण्ड में एक ऐतिहासिक दिन बन गया है। कोटद्वार की विधायक ऋतु खण्डूड़ी उत्तराखण्ड की पहली महिला विधानसभा निर्वाचित हो गई। गुरूवार को उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। तभी से माना जा रहा था की ऋतु खण्डूड़ी पांचवी विधानसभा की अध्यक्ष बनेगी। ऋतु खण्डूड़ी दूसरी बार विधानसभा पहुंची हैं। वे साल 2017 विधानसभा चुनाव में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधानसभा पहुंची। जबकि मौजूदा विधानसभा चुनाव में वह कोटद्वार से कांग्रेस के सुरेन्द्र सिंह नेगी को परास्त कर विधानसभा पहुंची।

कौन हैं ऋतु खंडूरी, कब हुआ जन्म?

ऋतु खण्डूड़ी पूर्व सीएम भुवन चन्द्र खण्डूड़ी की बेटी है। ऋतु खंडूरी का जन्म नैनीताल में 29 जनवरी 1965 में हुआ था। उनके परिवार की पृष्ठभूमि फौजियों की रही है। खंडूरी के फौज में होने के कारण उनकी पढ़ाई भी पिता की पोस्टिंग के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर हुई। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री पाई। उसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। वह पत्रकारिता में भी डिप्लोमा कर चुकी हैं। वर्ष 2006 से लेकर 2017 तक उन्होंने नोएडा की ऐमिटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के रूप में काम किया।

ऋतु खंडूरी करोड़पति हैं। एक हल्फनामे के मुताबिक, उनके पास कुल 7.26 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जिसमें 1.26 करोड़ रुपये की चल और 4.40 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। ऋतु और उनके पति के पास कुल 5 बैंक खाते हैं। जिनमें 77.72 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा ऋतु के पास 40 लाख रुपये के गहने भी हैं। वह लगभग 56 साल की हैं।

पिता रहे दो बार सीएम

ऋतु खंडूरी के पिता बीसी खंडूरी दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। वह 2012 में हार गए थे। उनके बाद ऋतु ही भाजपा का एक प्रमुख चेहरा बनीं। हाल ही हुए चुनाव में ऋतु ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह नेगी को 3687 वोटों से हराया। जिसके बाद अब भाजपा ने उन्हें उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *