उत्तराखण्डः प्रदेश कांग्रेस ने किया सर्वधर्म सद्भाव प्रार्थना का आयोजन

उत्तराखण्डः प्रदेश कांग्रेस ने किया सर्वधर्म सद्भाव प्रार्थना का आयोजन

देहरादून। सोमवार को उत्तराखण्ड कांग्रेस ने स्थानीय गांधी पार्क में सर्वधर्म सद्भाव प्रार्थना सभा का आयोजन किया। कांग्रेस ने रुड़की भगवानपुर में हनुमान जयंती के दौरान हुई हिंसा पर पुलिस प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। वहीं सर्वधर्म सद्भाव के इस प्रार्थना सभा का आयोजन किया। सभा में सभी धर्मों के धार्मिक ्गुरु मौजूद रहे। इस दौरान 20 मिनट का सांकेतिक मौन भी रखा गया।

प्रार्थना सभा में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पूरे देश में इस तरह की घटनाओं में हो रही हिंसा पर एकतरफा कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत में पिछले 10-15 सालों से कुछ विशेष लोगों द्वारा धार्मिक उन्माद वह वोट के पोलोराइजेशन के लिए धर्म के आधार पर झगड़े व इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वोटों के लिए राष्ट्र को खतरे में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हर कोई जानता है कि इस तरह के धार्मिक झगड़ों से किसको फायदा होता है। इस बात का विरोध करते हुए कांग्रेस ने आज सर्वधर्म सद्भाव प्रार्थना सभा का आयोजन किया है।

इस प्रार्थना सभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *