कैबिनेट मंत्री रेखा ने खाद्य विभाग के अफसरों से मांगी ‘अपात्र को ना, पात्र को हां, मुहिम की जानकारी

कैबिनेट मंत्री रेखा ने खाद्य विभाग के अफसरों से मांगी ‘अपात्र को ना, पात्र को हां, मुहिम की जानकारी

बनबसा। खाद्य आपूर्ति विभाग राशन कार्डों में धांधली को रोकने के लिए पर अभियान छेड़े हुए है। इसी सिलसिले में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश भर के जिम्मेदार अफसरों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने 31 मई तक पात्र व्यक्ति को उनकी आजीविका के माध्यम से राशन कार्ड वितरित करने के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए।

विभाग की तरफ से 1967 टोल फ्री नंबर भी प्रदेश में जारी किया गया है। जिसके जरिए इस नंबर पर राशन कार्ड को लेकर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। साथ ही प्रत्येक राशन की दुकान पर इस टोल फ्री नंबर के साथ पात्र और अपात्र व्यक्तियों की जानकारियों की सूची लगाई जाएगी।

खाद्य विभाग की ‘अपात्र को ना, पात्र को हां’ की मुहिम के तहत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने वर्चुअल समीक्षा बैठक की।बैठक में खाद्य मंत्री ने सभी डीएसओ को निर्देश दिया कि राशन की दुकानों में 1967 टोल फ्री नंबर और डीएसओ का नंबर चस्पा करवाया जाए।

बैठक में खाद्य सचिव एवं आयुक्त सहित सभी जिलों के जिला पूर्ति अधिकारी मौजूद रहें। रेखा आर्य ने जिम्मेदार अफसरों को ’पात्र को हां, आपात्र को ना’ मुहिम के तहत अभी तक विभाग द्वारा किए गए कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट ली।

मंत्री ने कहा कि इस मुहिम के प्रचार प्रसार के लिए नगरपालिका की कूड़ा उठाने की गाड़ियों, गैस की गाड़ियों, पंचायत सेक्रेटरी के माध्यम से जनजागरण चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *