उत्तराखण्डः ‘आप’ के सीएम फेस रहे कर्नल कोठियाल ने पार्टी को बोला दिया ‘नमस्ते’

उत्तराखण्डः ‘आप’ के सीएम फेस रहे कर्नल कोठियाल ने पार्टी को बोला दिया ‘नमस्ते’

देहरादून। आम आदमी पार्टी के नेता और ‘आप’ का सीएम चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में अपना इस्तीफा पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेज दिया है।

कर्नल अजय कोठियाल ने अरविंद केजरीवाल को भेजे त्यागपत्र में लिखा है कि मैं 19 अप्रैल 2021 से आज 18 मई तक आम आदमी पार्टी का सदस्य रहा हूं। पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं व बुद्धिजीवियों की भावनाओं का ध्यान में रखते हुए आज 18 मई 2022 को पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र भेज रहा हूं।

गंगोत्री से हारे विधानसभा चुनाव

इस साल उत्‍तराखंड विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने उत्‍तरकाशी जनपद की गंगोत्री विधानसाभ सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कर्नल कोठियाल अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। उन्‍हें मात्र 6,161 वोट मिले थे। अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो उन्‍हें मात्र 10.33 वोट मिले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *