जून में होगा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षान्त समारोह, आयोजन की तैयारियां शुरू

जून में होगा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षान्त समारोह, आयोजन की तैयारियां शुरू

देहरादून। श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षान्त समारोह का आयोजन करने का निर्णय ले लिया है, जो पिस्टल वीड कालेज ऑफ इन्फोरमेसन टैक्नालॅाजी, देहरादून में जून में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। समारोह स्थल की स्वीकृति प्रेम कश्यप, चैयरमैन, पिस्टल वीड कालेज ऑफ इन्फोरमेसन टैक्नालॅाजी ने विश्वविद्यालय को दे दी है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव खेमराज भट्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो० एम०एस० रावत, वित्त नियंत्रक नमिता सिंह, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ० हेमंत बिष्ट व डॉ० बी0एल0 आर्य, सहायक कुलसचिव देवेंद्र रावत व हेमराज चौहान और प्रभारी प्रशासन एस०डी० नौटियाल ने दीक्षान्त समारोह के सफल आयोजन हेतु सभी कर्मचारियों के साथ जोर शोर से कार्य करना शुरू कर दिया है। इन अधिकारियों को दीक्षान्त समारोह के सफल अयोजन हेतु विशेष जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री भट्ट ने अवगत कराया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिये ’मुख्य अयोजन समिति’ के अलावा 17 अन्य समितियों का गठन किया गया है, जो विश्वविद्यालय प्रशासन का पूर्ण रूपेण सहयोग करेंगी।

दीक्षांत समारोह के लिये बनाई गई ’मुख्य आयोजन समिति’ कुलपति डा० पी०पी० ध्यानी की अध्यक्षता में काम करेगी। इस समिति में विश्वविद्यालय के अधिकारियों व परिसर प्राचार्याे के साथ प्रो० ए०के० तिवारी, प्रो० एस०सी० पुरोहित, प्रो० विजय जुुयाल, इंजीनियर आर०पी० गुप्ता और प्रेम कश्यप को भी शामिल किया गया है।

मुख्य आयोजन समिति व अन्य समितियों के संयोजकों की प्रथम बैठक पिस्टल वीड कालेज ऑफ इन्फोरमेसन टैक्नालॅाजी, देहरादून में 27 जून .2022 को अपराहन 3.30 बजे प्रस्तावित की गयी है, जिसमें सम्पूर्ण तैयारियों हेतु रोड मैप बनाया जायेगा। इस बैठक में अन्य समितियों के संयोजको, प्रो० एस०पी० सती, डॉ० प्रीति खंडूडी, प्रो० ए०के० तिवारी, प्रो० एस० सी० नैनवाल, प्रो० डी०सी० गोस्वामी, प्रो० एम०एस० रावत, प्रो० जानकी पंवार, प्रो० गुलशन कुमार ढ़ींगरा, प्रो० राजमणि, खेमराज भट्ट, प्रो० के०एल० तलवार, प्रो० संगीता मिश्र, प्रो० सतपाल सिंह सहानी, प्रो० विजय अग्रवाल एवं प्रो० ए० पी० सिंह, द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा।

प्रस्तावित दीक्षान्त समारोह में वर्ष 2019, 2020 एंव 2021 की परीक्षाओं में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर उत्तीर्ण हुये छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जायेगी और इन वर्षाे में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय द्वारा ’गोल्ड मेडिल’ भी दिया जायेगा। कुलपति डा0 ध्यानी की अनूठी पहल पर विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार स्नातक स्तर पर सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रा को ’श्रीदेव सुमन गोल्ड मेडिल’ से नवाजा जायेगा और रूपये पच्चीस हजार की धनराशि से भी पुरस्कृत किया जायेगा।

विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार सभी 168 सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों/संस्थानों को अपनी-अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का शुभअवसर दीक्षान्त समारोह में दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय की इस अनूठी पहल का सभी सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों/संस्थानों में खुशी की लहर है और इसके लिये उन्होने कुलपति डा० ध्यानी का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *