उपलब्धिः उदयप्रताप ने मार्शल आर्ट्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

उपलब्धिः उदयप्रताप ने मार्शल आर्ट्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

देहरादून। उत्तराखण्ड के युवा उदयप्रताप सिंह बर्त्वाल ने पांचवी मिक्सड मार्शल आर्ट्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। 19 से 22 मई तक नीमच मध्य प्रदेश में हुई इस प्रतियोगिता में उदय प्रताप सिंह बर्त्वाल ने सीनियर मिडिल वेट में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, बिहार और सिक्किम को परास्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी जीत के साथ ई० उदयप्रताप सिंह बर्त्वाल ने आगामी एशियन चैम्पिनयनशिप के लिए भारतीय टीम में अपना नाम दर्ज कर लिया।

स्वर्ण पदक हासिल करने वाले उदयप्रताप बर्त्वाल उत्तराखण्ड से ताल्लुक रखते हैं। वे रुद्रप्रयाग के ग्राम मलकोटी पोस्ट ऑफिस मयकोटी रहने वाले हैं। उनके पिता गांव पूर्व के प्रधान रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उदय की इस उपलब्धि में क्षेत्र और गांव में जश्न का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *