उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर व नैनीताल पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में गांजा और चरस की खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

उधम सिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंडा की ओर से मंगलवार देर रात को काशीपुर रोड पर पुराना ढेला पुलि के पास मादक द्रब्य तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक बाइक सवार को रोका और उसकी जांच की तो उसके पास 10,700 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी वसीम निवासी ग्राम सरवरखेड़ा, कुंडा को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं नैनीताल पुलिस ने चरस सप्लाई करते दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी 19 से 23 साल के नवयुवकों को चरस की सप्लाई करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद 1 किलो 825 ग्राम चरस बरामद किया। जिसके आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चरस तस्कर राजेश प्रसाद, पुत्र सुन्दर लाल, निवासी ग्राम धानाचूली रौल जंगल थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल जो उम्र -19 वर्ष का है पहाड़ी क्षेत्रों से चरस सस्ते दामों में खरीदकर अपने साथी विजय विश्वास, पुत्र गौरंग विश्वास निवासी-शिवलालपुर चुंगी पवर्तीय प्लाईवुड फैक्ट्री के पीछे थाना रामनगर जनपद नैनीताल, उम्र 24 वर्ष के साथ मिलकर हल्द्वानी क्षेत्रों के नवयुवकों को चरस सप्लाई करता था। दोनों चरस तस्करों को नैनीताल पुलिस की एसओजी एवं थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम ने मंगलवार रात धर दबोचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *