उत्तराखण्ड: यूटीईटी की परीक्षा इस बार 30 सितम्बर को

रामनगर। उत्तराखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) के लिए आवेदन तिथि चार अगस्त तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा 30 सितम्बर को होगी। विद्यालयी शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी है।
बोर्ड की सचिव डॉ० नीता तिवारी ने गुरूवार को बताया कि टीईटी प्रथम एवं द्वितीय में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। पूर्व में आवदेन की तारीख एक जुलाई से 28 जुलाई तक रखी गई थी। अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर चार अगस्त कर दी गई है।

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त तय की गई है। वहीं, इस साल यह परीक्षा 30 सितम्बर को कराई जाएगी। परीक्षा के लिए केन्द्रों का निर्धारण भी जल्द कर लिया जाएगा। पहली बार आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *