उत्तराखण्डः बदरीनाथ से पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट बने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

देहरादून। महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्ति किये जाने सम्बन्धी पत्र जारी किया है। पत्र में लिखा है- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

महेंद्र भट्ट दो बार बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। संगठन में भट्ट की अच्छी-खासी पैठ है। बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *