अग्निवीरः 19 से 31 अगस्त तक बलबीर स्टेडियम कोटद्वार में होगी भर्ती

अग्निवीरः 19 से 31 अगस्त तक बलबीर स्टेडियम कोटद्वार में होगी भर्ती

पौड़ी। जनपद पौड़ी में गढ़वाल मंडल के सभी जिलों की अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 19 अगस्त से 31 अगस्त तक किया जाएगा। भर्ती बलवीर स्टेडियम कोटद्वार में होगी। डीएम डा० विजय कुमार जोगदंडे ने युवाओं से भर्ती को लेकर दलालों के झांसे में न आने का आहृान किया है। डीएम ने पुलिस विभाग को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी रूप से संचालित करने को लेकर जरूरी निर्देश दिए।

शुक्रवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) में वर्चुअल माध्यम से डीएम डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी बैठक ली। डीएम ने कहा कि आगामी 19 से 31 अगस्त तक चलने वाली इस भर्ती रैली में गढ़वाल मंडल के सात जिलों के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।

भर्ती बलवीर स्टेडियम कोटद्वार में होगी। उन्होंने भर्ती में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसएसपी, भर्ती के नोडल अधिकारी के साथ जल्द ही भर्ती स्थल का निरीक्षण करेंगे। डीएम ने लोनिव के अधिकारियों को भर्ती केन्द्र स्थल पर बैरिकेडिंग के साथ सभी अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। भर्ती के दौरान 24 घंटे स्वास्थ्य कार्मिक तैनात रहेंगे।

साथ ही एक एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तीन शिफ्टों में तैनाती की जाएगी। बैठक में एडीएम ईला गिरी, एएसपी संचार अनूप का और ईई लोनिव दुगड्डा डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *