विवेकानंद स्कूल जोगीवाला में अन्तर्विद्यालय चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

विवेकानंद स्कूल जोगीवाला में अन्तर्विद्यालय चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। सोमवार को विवेकानंद स्कूल, जोगीवाला में ब्रांडिस फाउंडेशन बॉन जर्मनी व विवेकानंद स्कूल के सहयोग से अन्तर्विद्यालय चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लेडी कैथरीन ब्रांन्डिस अन्तर्विद्यालय चित्रकला प्रतियोगित में 32 विद्यालयों के 176 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जबकि सर डिस्ट्रीच ब्रांन्डिस अन्तर्विद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिता में 28 विद्यालयों के 101 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

चित्रकला प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें प्राथमिक वर्ग अवनिका पटेल (दून इन्टरनेशनल स्कूल), कनिष्ठ वर्ग लेलिंदा लॉरेन लखपम (दून इन्टरनेशनल स्कूल) वरिष्ठ वर्ग में अनुराग रमोला (केन्द्रीय विद्यालय, ओ0एन0जी0सी0) ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं निबंध प्रतियोगिका परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।

चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्य शीतल सिंह व मोनीता शर्मा रहे। वही ंनिर्णायक मंडल सदस्य डॉ० ओम कुार और पूर्व वैज्ञानिक आईसीएफआरई तथा डॉ विनीता वशिष्ठ प्रधानचार्य नालंदा बीएड कॉलेज रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ए के सिंह, प्रबंधक आर पी कुकरेती, उप प्रधानाचार्य सुमन रावत, रंजनी गुसाई, और शिक्षकगण तथा विभिन्न स्कूलों से आये प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *