नरेन्द्रनगरः प्राचार्य प्रोफेसर उभान के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

नरेन्द्रनगरः प्राचार्य प्रोफेसर उभान के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

प्राचार्य प्रोफेसर उभान की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा
देहरादून। राष्ट्रीय आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा वीर शहीदों की हमारे लिए अमूल्य विरासत है, जो हमें आजादी की खुली सांसों का एहसास कराता है। हमें इसके महत्व को दिल की गहराइयों से समझना होगा, यही घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है।

ये वक्तव्य राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान ने तिरंगा रैली के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए दिया। उल्लेखनीय है कि घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को महाविद्यालय छात्रों, अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रुप से एक तिरंगा रैली निकाली। रैली का नेतृत्व स्वयं कालेज प्राचार्य प्रोफेसर उभान ने किया। तिरंगा रैली कालेज प्रांगण से कांडा गांव होते हुए पीटीसी मार्ग होते हुए पुनः कालेज प्रांगण पर आकर संपन्न हुई।

रैली में सभी छात्र छात्राओं अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर प्रतिभाग किया। इस दौरान घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा, अमर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान एवं वंदे मातरम के जय घोष के साथ कांडा मय डौर की पहाड़ियां गुंजायमान हो गई। कांडा गांव में ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने तिरंगा रैली में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन एवं तिरंगे के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान कॉलेज एनएसएस यूनिट का उत्साहवर्धक प्रतिभाग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *