धामी कैबिनेट की बैठक आज, भर्ती परीक्षाओं को लेकर आ सकता है बड़ा फैसला

धामी कैबिनेट की बैठक आज, भर्ती परीक्षाओं को लेकर आ सकता है बड़ा फैसला

देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक शुरूवार को यानि आज होगी। बैठक में प्रदेश में चल रहे पेपर लीक विवाद के बीच सरकार समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं पर बड़ा फैसला ले सकती है।

शुक्रवार को शाम साढ़े चार बचे सचिवालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। इसमें समूह ग-ग की भर्ती परीक्षाओं का प्रस्ताव आ सकता है। मुख्यमंत्री धामी पहले ही बता चुके है कि सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अटकी करीब आठ भर्ती परीक्षाओं को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग व अन्य भर्ती संस्थाओं से करा सकती है।

वहीं, भू-कानून पर समिति की सिफारिशों को कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है। निर्यात को बढ़वा देने के लिए लॉजिस्टिक पॉलिसी और उत्पादों के जीआई टैग के लिए बोर्ड के गठन का प्रस्ताव भी कैबिनेट में रखने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *