कीर्तिनगर। पिलखी जाखी गांव के नौजवानों ने समाज के लिए एक बड़ी मिसाल पेश की है। इन नौजवानों की सामाजिक एकता के चलते गांव के गंभीर बीमार युवा का महंगा इलाज किया जाना संभव हो पाया।
दरअसल पिलखी गांव निवासी मंगल सिंह पुत्र कृति सिंह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। मंगल सिंह दिल्ली तके एक निजी संस्थान मे नौकरी करता था। लेकिन कोरोना काल मे नौकरी छूट जाने के कारण उन्हें वापस अपने गाँव पिलखी आना पड़ा। यहां अचानक उनकी तबियत ख़राब हो गई और उन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश मे भर्ती किया गया। चिकित्सकों ले उन्हें गंभीर बीमारी से ग्रसित बताया गया। इस बीमारी इलाज के खर्चा भी बताया। जिसकी व्यवस्था कर पाना बेरोजगार और बीमार मंगल सिंह के लिए मुमकिन नहीं था।
इस पर पिलखी और जाखी तथा अन्य क्षेत्र के बीमार मंगल सिंह की मदद के लिए आगे आये और उन्होंने अल्प समय में ही मंगल के इलाज के लिए एक लाख की धनराशि इकट्ठा की।

