सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र नेगी ने एवरेस्ट विजेता संतोष यादव से की भेंट, पर्यावरण संरक्षण पर की चर्चा

सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र नेगी ने एवरेस्ट विजेता संतोष यादव से की भेंट, पर्यावरण संरक्षण पर की चर्चा

हरिद्वार। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह नेगी अगुवाई में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े स्वयं सेवकों विपिन ठाकुर, मुकेश कण्डवाल अभिषेक मौर्य के साथ एवरेस्ट पर दो बार विजयी पताका फहराने वाली विश्व की प्रथम महिला व भारत की बेटी संतोष यादव से उनके वर्तमान आवास कनखल हरिद्वार में जाकर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उनके एवरेस्ट फतह के अनुभव साझा किये साथ ही उनका अभिनंदन भी किया। एवरेस्ट विजेता संतोष यादव से पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उन्हें मोटिवेशन के लिए देहरादून आने का भी न्यौता दिया गया ताकि उत्तराखण्ड की बेटियांे का उत्साहवर्धन कर सकें।

इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह नेगी ने संतोष यादव के प्रयासों की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि संतोष यादव से प्रेरणा लेकर देश की युवा पीढ़ी भी ऐसे साहसिक अभियानों का हिस्सा बनकर देश का नाम रोशन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *