UKSSSC भर्ती घपले में 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

UKSSSC भर्ती घपले में 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

देहरादून। यूकेएसएसएससी भर्ती घपले में अब तक गिरफ्तार हुए 41 में से 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और परीक्षा अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा एसटीएफ अब हाकम सिंह और आरएमएस कंपनी के मालिक समेत 23 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने में जुट गई है।

दिसंबर 2021 में हुई परीक्षा में धांधली हुई। प्राथमिक जांच हुई और 22 जुलाई को रायपुर थाने में यूकेएसएसएससी की तरफ से केस दर्ज कराया गया। 24 जुलाई को एसटीएफ ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी के दो कर्मचारी और एक कोर्ट का कनिष्ठ सहायक भी शामिल था।

शुरुआत में पता चला कि कंपनी के एक कर्मचारी ने टेलीग्राम के माध्यम से परीक्षा प्रश्नपत्र को अपने अन्य साथियों तक भेजा। हाकम की गिरफ्तारी से खुला लिंक मामले में उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को भी एसटीएफ ने 13 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। उससे लिंक सामने आया धामपुर का। यहां के नकल माफिया केंद्रपाल के बाद कड़ी खुली तो जांच आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी के मालिक राजेश चौहान तक जा पहुंची।

पता चला कि पेपर उसी ने लीक कराया, जिसके एवज में दो करोड़ रुपये लिए गए। अब तक इस मामले में कुल मास्टरमाइंड मूसा समेत 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि, कई अन्य आरोपियों के नाम एसटीएफ को मिले हैं। जिनकी गिरफ्तारी की तैयारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *