देवीय आपदा के एक माह बीत जाने के बावजूद नहीं सुधरे हालात

देवीय आपदा के एक माह बीत जाने के बावजूद नहीं सुधरे हालात

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

कीर्तिनगर। दैवीय आपदा का दंश झेल रहे कड़ाकोट पट्टी के गांवों का जनजीवन वापस पटरी में नहीं लौट पाया है। ग्राम पंचायत खोला कड़ाकोट का उडारी पुल इस दैवीय आपदा की भेट चढ़ गया था। इस आपदा मे जहां लोगो की आजीविका का साधन क़ृषि को पूर्ण रूप से छीन लिया वहीं किसानों की कई हेक्टेयर भूमि आपदा की भेट चढ़ गई।

उडारी नामितोक के भारी बारिश से लोगो के सिंचित खेत बह गई थे। वहीं सारकेणा बगड़ माछनी सिरसेट खोला पहलगांव को जोड़ने वाला पुल के दोनों तरफ की दीवारे बह गई थी। बीते एक माह से ऊपर का समय बीत जाने के वावजूद हालत जस की तस बनी हुई है।

सारकेणा निवासी टिहरी गढ़वाल विकास परिषद चंडीगढ़ के महासचिव राय सिंह बिष्ट ने बताया की उडारी पुल कही गावों को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है लेकिन अभी तक शासन प्रशासन की ओर से पुल के दोनों तरफ की दीवारों का निर्माण नहीं होने से लोगो को जान हथेली पर रख कर आवा जाही करने को मजबूर है। उन्होंने शासन प्रशासन से पुल के दोनो तरफ पूस्ता निर्माण करने की मांग की है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *