देवप्रयाग में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर, तीन घायल

देवप्रयाग में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर, तीन घायल

श्रीनगर। टिहरी जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में भागीरथी पुल के पास आमने-सामने से आ रहे दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार दोहपर की है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर से चली टाटा सूमो ऋषिकेश से जा रही थी, तभी बीच रास्ते में देवप्रयाग क्षेत्र में भागीरथी पुल के पास टाटा सूमो की सामने से आ रही तेज रफ्तार आई10 कार से जोरदार भिड़ंत हो गई है।

मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे कार सवार लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें सीएसची देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम आशीष निवासी कीर्तिनगर, मनवीर सिंह रावत रुद्रप्रयाग और माहेश्वरी देवी निवासी रुद्रप्रयाग है। देवप्रयाग थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना भागीरथी पुल के समीप हुई है, जिसमे तीन लोग घायल हुए इनका इलाज सीएससी देवप्रयाग में किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *